PM Modi Record 8931 Days / Image Source : X
नई दिल्ली : PM Modi Record 8931 Days प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत में सबसे अधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा देने वाले राजनेता बन गए हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल को मिलाकर उन्होंने कुल 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ ही पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जो अब तक देश में सबसे लंबे समय तक सत्ता के शीर्ष पद पर रहने वाले नेता थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( Longest Serving Head of Government India )के इस ऐतिहासिक कीर्तिमान पर दिग्गज नेताओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसेवा को पीएम मोदी की असली पहचान बताया है। वहीं, नितिन नबीन ने उनके हर निर्णय में राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में न केवल देश के भीतर विकास और सुशासन मजबूती से स्थापित हुआ है, बल्कि आज वैश्विक मंच पर भी भारत एक अत्यंत प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है।
एक सतत यात्रा, लोक कल्याण के 8931 दिन!
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी का 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है, जहाँ प्रत्येक दिन राष्ट्र के नाम समर्पित रहा है।
गुजरात के… pic.twitter.com/VPUSJOIlXq
— Nitin Nabin (@NitinNabin) March 22, 2026
145 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए सतत साधनारत, राष्ट्र के अमृतकाल के सारथी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को भारत के सर्वाधिक लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई।
‘विकसित भारत’ के निर्माण को समर्पित यह ऐतिहासिक कीर्तिमान…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 22, 2026
Prime Minister Shri @narendramodi is now the longest-serving head of a government in India.
Pure devotion to the nation and its people defines PM Modi Ji. From his unwavering commitment as the Chief Minister of Gujarat to his dedicated leadership as the Prime Minister, his life… pic.twitter.com/llGPwziZZC
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 22, 2026
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री के प्रति अपना अभिनंदन व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि (PM MODI NEWS) ने भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का एक महान कीर्तिमान स्थापित किया है। सीएम यादव ने जोर देकर कहा कि ‘विकसित भारत’ के ध्येय के साथ गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक मंच तक देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है और पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व ने सुशासन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। अपार जन-समर्थन की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन!
‘विकसित भारत’ के ध्येय के साथ गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 22, 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस गौरवशाली उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने अपनी ‘X’ पोस्ट में लिखा कि ये तप, त्याग और राष्ट्रसेवा के 8,931 दिन हैं। सीएम साय के अनुसार, यह भारत के प्रति अखंड समर्पण की एक प्रेरणादायी यात्रा है, जिसमें प्रधानमंत्री का हर क्षण ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनसेवा का एक ऐसा नया अध्याय लिखा है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।
तप, त्याग और राष्ट्रसेवा के 8931 दिन…
यह केवल समय की गणना नहीं, बल्कि भारत के प्रति अखंड समर्पण की एक प्रेरणादायी यात्रा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सामाजिक जीवन का हर क्षण “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को साकार करने एवं गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग की सेवा में… pic.twitter.com/cr7fJuOPRY— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 22, 2026