आज यात्रा के दौरान आपको कोई ऐसी जरूरी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में काम आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। नया वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी।
आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मन थोड़ा परेशान रह सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। दूसरों के मामलों में बिना जरूरत सलाह देने से बचें। आपके अंदर ऊर्जा की कमी नहीं रहेगी, बस उसे सही काम में लगाना जरूरी है।
आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है, इसलिए छोटी बातों को ज्यादा गंभीरता से न लें। मां की सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस की राजनीति से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
आज प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। किसी की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
आज नई कोशिशों में सफलता मिल सकती है और लोगों से तारीफ भी मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। आज जरूरी काम टालने से बचें। परिवार में शादी से जुड़ी कोई परेशानी किसी करीबी की मदद से दूर हो सकती है।
आज किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। ऑफिस में कोई आपके ऊपर गलत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए शांति से अपनी बात रखें। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी।
आज पड़ोस या आसपास के विवादों से खुद को दूर रखें। पुराने पैसों के लेन-देन से जुड़ी कोई परेशानी खत्म हो सकती है। अपने काम की जिम्मेदारी खुद संभालें और दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है।
आज सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी और काम में तरक्की के अच्छे संकेत हैं। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है।
आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। भविष्य के लिए पैसे निवेश करने की नई योजना बना सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें। धैर्य रखें। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के कारण दूर जा सकता है, जिससे घर में भावुक माहौल रहेगा।
आज व्यापार में कोई नया काम शुरू करना भविष्य में फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी को करियर में नया मौका मिल सकता है। आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराना अटका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। किसी जरूरी फैसले में पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आपकी सोच और फैसला लेने की क्षमता अच्छी रहेगी, लेकिन किसी के कहने पर जल्दबाजी में निर्णय न लें। मां की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। ऑफिस में कोई सहयोगी परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों का तनाव कम होगा।
आज यात्रा के दौरान आपको कोई ऐसी जरूरी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में काम आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। नया वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी।
❮
❯