कोहली और मैक्सवेल के अर्धशतक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बनाये छह विकेट पर 165 रन
कोहली और मैक्सवेल के अर्धशतक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बनाये छह विकेट पर 165 रन
दुबई, 26 सितंबर (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कप्तान विराट कोहली (51 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (56 रन) के अर्धशतक से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह विकेट पर 165 रन बनाये।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये श्रीकर भरत ने भी 32 रन का योगदान दिया।
मुंबई इंडियंस के लिये जसप्रीत बुमराह ने तीन जबकि ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्न और राहुल चाहर ने एक एक विकेट लिया।
भाषा
नमिता पंत
पंत

Facebook


